Excel Formula और Function में क्या अंतर है? (Difference in Excel)

Microsoft Excel में काम करते समय Formula और Function दो ऐसे शब्द हैं, जिनका उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। अक्सर नए उपयोगकर्ता इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, क्योंकि दोनों का संबंध गणना (Calculation) से होता है। लेकिन वास्तव में Formula और Function एक-दूसरे से अलग होते हैं।

यदि आप Excel सीख रहे हैं या Office, Data Entry, Accounting तथा Reporting से जुड़ा काम करते हैं, तो Formula और Function का अंतर समझना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल Excel को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है, बल्कि आप अपने कार्य को अधिक तेज़ और सटीक भी बना सकते हैं।

इस पोस्ट में हम सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ जानेंगे कि Formula और Function क्या होते हैं तथा इनके बीच क्या अंतर है।

Formula and Function Difference in Excel
Formula and Function Difference in Excel


Excel Formula क्या होता है?


Excel में जब हमें कोई भी हिसाब-किताब करना होता है, तो जो तरीका हम खुद से बनाते हैं उसे Formula कहते हैं। यह हमेशा “=” से शुरू होता है और हम इसे Excel के किसी भी Cell में लिखते हैं, जहाँ हम नंबर या कोई भी Calculation कर सकते हैं।

Formula में निम्न चीज़ों का उपयोग किया जा सकता है:

  1. Numbers (संख्याएँ)
  2. Cell References
  3. Mathematical Operators (+, -, *, /)
  4. Functions

1- उदाहरण: यदि Excel के Cell A1 में 50 और Cell B1 में 30 है, तो दोनों का योग निकालने के लिए इस तरह Formula लिखा जा सकता है:

=A1+B1

परिणाम: 80

Excel Formula Example 1
Excel Formula Example 1

2- उदाहरण: मान लीजिए आपको बड़ी संख्याओं (8400 और 6700) का योग निकालना है और आप इसे Calculator के बजाय Excel में करना चाहते हैं। इसके लिए आप सीधे Excel के किसी Cell में Formula लिख सकते हैं

=8400+6700

परिणाम: 15100

Excel Formula Example 2
Excel Formula Example 2

इस उदाहरण में उपयोगकर्ता ने स्वयं Calculation का तरीका लिखा है, इसलिए इसे Formula कहा जाता है।


Excel Function क्या होता है?


Function Excel में पहले से मौजूद (Predefined) Formula होता हैजिसे Microsoft द्वारा विशेष कार्यों को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। Function की सहायता से जटिल गणनाएँ कुछ ही सेकंड में की जा सकती हैं।

उदाहरण: यदि A1 से A10 तक की सभी संख्याओं का कुल योग निकालना हो, तो हर Cell को अलग-अलग जोड़ने की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए Excel का SUM Function उपयोग किया जाता है।

=SUM(A1:A10)

Excel Function Kya Hota Hai
Excel Function Kya Hota Hai

यह Function दिए गए Range की सभी संख्याओं को जोड़कर परिणाम प्रदान करता है।

Formula और Function में अंतर (Difference between Formulas and Functions)


Excel में Formula और Function दोनों का उपयोग गणना करने के लिए किया जाता है, लेकिन दोनों का तरीका और उपयोग अलग-अलग होता है। नीचे इनके बीच का अंतर आसान भाषा में समझाया गया है।

Formula in Excel


  1. Formula एक ऐसा Expression होता है जिसे उपयोगकर्ता खुद बनाता है।
  2. इसमें हम अपनी जरूरत के अनुसार Calculation लिखते हैं।
  3. यह हमेशा “=” से शुरू होता है।
  4. इसका उपयोग साधारण या Custom Calculations के लिए किया जाता है।
  5. इसमें गलती होने की संभावना थोड़ी ज्यादा होती है।

उदाहरण: =A1+B1

Function in Excel


  1. Function Excel में पहले से बना हुआ (Built-in) Formula होता है
  2. इसे Microsoft ने अलग-अलग Calculations को आसान बनाने के लिए बनाया है
  3. इसमें सिर्फ Function Name और Arguments देने होते हैं
  4. इसका उपयोग Complex Calculations को जल्दी करने के लिए किया जाता है
  5. इसमें Errors की संभावना कम होती है

उदाहरण: =SUM(A1:A10)

Formula और Function में अंतर का Comparison


  1. परिभाषा: Formula user द्वारा बनाया गया Expression है, जबकि Function Excel का Built-in Formula होता है
  2. निर्माण: Formula को User खुद लिखता है, Function पहले से तैयार होता है
  3. उपयोग: Formula Simple Calculations के लिए, Function Complex Calculations के लिए उपयोग होता है
  4. समय: Formula में ज्यादा समय लग सकता है, Function जल्दी Result देता है
  5. त्रुटि की संभावना: Formula में Errors ज्यादा हो सकते हैं, Function में कम
  6. उदाहरण: Formula → =A1+B1, Function → =SUM(A1:A10)

Formula और Function का संबंध


कई लोगों को ऐसा लगता है कि Formula और Function पूरी तरह अलग-अलग चीज़ें हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हर Function एक Formula होता है, लेकिन हर Formula Function नहीं होता।

उदाहरण: =A1+B1

यह Formula है लेकिन Function नहीं।

जबकि: =AVERAGE(A1:A10)

यह Formula भी है और Function भी है। Formula इसलिए, क्योंकि यह "=" से शुरू हो रहा है, और Function इसलिए, क्योंकि इसमें Excel का Built-in Function AVERAGE उपयोग किया गया है। AVERAGE Function की मदद से A1 से A10 तक की संख्याओं का औसत निकाला जाता है।

निष्कर्ष

Excel में Formula और Function दोनों गणना करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं, लेकिन इनका कार्य करने का तरीका अलग-अलग होता है। Formula वह Expression हैजिसे उपयोगकर्ता स्वयं बनाता है, जबकि Function Excel द्वारा पहले से तैयार किया गया Formula होता है जो जटिल गणनाओं को सरल बनाता है।

सामान्य गणनाओं के लिए Formula उपयोगी होता है, जबकि बड़े डेटा और उन्नत गणनाओं के लिए Functions अधिक प्रभावी साबित होते हैं। यदि आप Excel में दक्षता प्राप्त करना चाहते हैं, तो Formula और Function दोनों में अंतर (Difference) और इनकी अच्छी समझ होना बेहद आवश्यक है।

Excel Formula और Function से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

1. Excel Formula क्या होता है?

Excel में जब हमें कोई भी हिसाब-किताब करना होता है, तो जो तरीका हम खुद से बनाते हैं उसे Formula कहते हैं। यह हमेशा "=" से शुरू होता है और किसी भी Cell में लिखा जाता है।

2. Excel Function क्या होता है?

Function Excel में पहले से मौजूद (Predefined) Formula होता है, जिसे Microsoft द्वारा विशेष कार्यों को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है।

3. Formula और Function में मुख्य अंतर क्या है?

Formula उपयोगकर्ता द्वारा स्वयं बनाया जाता है, जबकि Function Excel का Built-in Formula होता है। Formula का उपयोग साधारण Calculation के लिए और Function का उपयोग जटिल Calculation के लिए किया जाता है।

4. क्या हर Function एक Formula होता है?

हाँ, हर Function एक Formula होता है क्योंकि Excel में "=" से शुरू होने वाली हर गणना Formula कहलाती है।

5. क्या हर Formula एक Function होता है?

नहीं, हर Formula Function नहीं होता। उदाहरण के लिए =A1+B1 एक Formula है लेकिन इसमें कोई Built-in Function उपयोग नहीं किया गया है।

6. Formula का उदाहरण क्या है?

यदि Cell A1 में 50 और Cell B1 में 30 है, तो दोनों का योग निकालने के लिए =A1+B1 Formula लिखा जा सकता है।

7. Function का उदाहरण क्या है?

यदि A1 से A10 तक की संख्याओं का कुल योग निकालना हो, तो =SUM(A1:A10) Function का उपयोग किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!